110...इंद्री महाराजा अग्रसेन सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक रामकुमार कश्यप को सम्मान
इंद्री। खंड स्थित मेहता फार्म में मंगलवार को महाराजा अग्रसेन सभा की ओर से 40वां महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह मनाया गया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें स्कूली बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। सभा के प्रधान पवन सिंगला ने सभी से महाराजा अग्रसेन के बताए गए समाजवाद के मार्ग चलने के लिए प्रेरित किया। सभा के सदस्यों ने सभी अतिथियों को पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी कैलाश चंद गुप्ता व विशिष्ट अतिथि विधायक रामकुमार कश्यप, भीमसेन मेहता, रश्मि गुप्ता, प्रदीप कांबोज व अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद