संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर के एक निजी होटल में सुरुचि प्रजेंट्स इम्पीरियल ग्लिट्ज़ की ओर से किड्स, जूनियर और टीन सुपरमॉडल्स टेलेंट हंट 2023 का ऑडिशन का आयोजन हुआ। जिनमें बच्चे व लड़के और लड़कियों ने रैंप पर कैटवॉक कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
बच्चों की ओर से अलग-अलग वर्ग में मॉडलिंग, नृत्य, गीत और अभिनय का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। ऑडिशन से चयनित बच्चे सुपरमॉडल्स टेलेंट हंट के फिनाले में भाग लेंगे। ज्यूरी में अलका शर्मा, लवनीश चौधरी और रेचल गिल मौजूद रहे। सम्मानित अतिथियों में कृष्णा गुप्ता, शोएब अली, पुन्या नागपाल, रिया नागपाल, सविता कपूर, पूनम पंचाल, पूजा चौधरी, अमीता चोपड़ा, फिरदौस अली, रेखा राणा, कीर्ति गिरधर, उत्कर्ष आहूजा और प्रिंस मिन्हास को सम्मानित किया गया। जिसमें लगभग 100 के करीब प्रतिभागी शामिल रहे।