फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बाल विवाह निषेध अधिकारी ने रुकवाई शादी

Tue, 09 Dec 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। समाज में जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद भी जिले में बाल विवाह के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। बाल विवाह निवारण अधिकारी के कार्यालय में हर महीने औसतन सात से आठ मामले दर्ज हो रहे हैं। वहीं इस वर्ष कुल 86 बाल विवाह के मामले दर्ज किए गए। सोमवार को इंद्री के गांव घिसरपड़ी से बाल विवाह का एक नया मामला सामने आया। बाल विवाह निषेध अधिकारी की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि परिवार वाले 17 वर्षीय लड़की की शादी छुपकर कर रहे थे। परिजनों ने बचने के लिए नाबालिग लड़की जिसकी शादी हो रही थी उसे बदल कर किसी और लड़की को दुल्हन बना दिया। जांच करने पर पता चला कि 17 वर्षीय लड़की की शादी की जा रही है। टीम ने बरात को वापस भेजकर शादी रुकवाई और मौके पर मामला दर्ज किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें