करनाल। घरौंडा के डिंगर माजरा गांव में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से नक्ष (6) गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चा किरयाना की दुकान से सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान उसे बाइक की टक्कर लगी और बाइक कुचलते हुए उसे करीब 20 फुट तक ले गई। परिजनों ने बच्चे को पहले घरौंडा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। हालत बिगड़ने पर करनाल के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। घरौंडा थाना पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
डिंगर माजरा गांव निवासी कर्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 दिसंबर की शाम को उनका बेटा नक्ष किरयाना की दुकान से सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान बाइक चलाते हुए चार अज्ञात युवक वहां पहुंचे। उनकी बाइक बच्चे से टकरा गई। आरोपी रुके नहीं और बच्चे को कुचलते हुए करीब 20 फुट तक घसीटते हुए ले गए। हादसे के बाद परिजन बच्चे को घरौंडा के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। संवादा