फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से नीचे गिरी बच्ची, रेप की आशंका

Wed, 12 Aug 2015 01:03 AM IST
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ओल्ड रमेश नगर में एक आठ साल की बच्ची संदिग्ध हालात में छत से नीचे गिर गई। इससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बेसुध व खून से लथपथ बच्ची को ट्रॉमा सेंटर में दाखिल कराया गया है। परिजनों ने रेप की आशंका जताई है। देर रात पूरे मामले को जानने के लिए एसपी पंकज नैन ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और अधिकारियों का जांच के आदेश दिए।  ओल्ड रमेश नगर में मजदूरी करने वाला परिवार बाहर गया हुआ था। घर पर आठ साल की बच्ची और उसका भाई थे। रात करीब आठ बजे अचानक बच्ची छत से नीचे प्लॉट में गिर गई। शोर की आवाज सुनकर पड़ोसी एकत्र हुए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। आननफानन में बच्ची को ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया। बच्ची के सिर, हाथ और पैर पर चोट लगी हुई है और वह बेसुध है। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची के साथ रेप किया गया है और उसके बाद उसे फेंक दिया गया। इस बारे में सिटी थाना प्रभारी ओमप्रकाश का कहना है कि अभी बच्ची बेसुध है। लेडी डॉक्टर को बुलाया गया है, मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। वैसे हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें