असंध । शहर के मुख्य बाजार बाजार सहित निचले इलाकों से बरसाती पानी की निकासी के लिए जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयार की गई परियोजना को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की स्वीकृति मिल गई है। इस सिलसिले में कमेटी की बैठक हो चुकी है और जल्द ही करोड़ों रुपये लागत की इस परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा। ये जानकारी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने दी। वे जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ग्रामोदय लाइव कार्यक्रम में असंध शहर से जुड़े हुए विभिन्न मसलों पर नगर पालिका अध्यक्ष सतीश कटारिया के साथ विमर्श किया। उन्होंने बताया कि कि शहर के मुख्य बाजार में बारिश का पानी कुछ देर के लिए जमा हो जाता है। नगर पालिका की टीम के साथ कोआर्डिनेशन में जन स्वास्थ्य विभाग ने शहर की अप्रूव्ड कॉलोनी में जल निकासी का सर्वेक्षण कराया था। उसी के आधार पर पानी की निकासी के लिए अतिरिक्त पाइप बिछाने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया था। जो मंजूर हो गया है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से इस काम को शीघ्र शुरू कर समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए कहा है। इसके साथ ही पुस्तकालय के निर्माण का प्रस्ताव पालिका के सदन द्वारा पारित किया गया था।
-