माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार की शाम को अचानक अटल पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान वे पार्क में कीर्तन कर रहीं बुजुर्ग महिलाओं के बीच पहुंच गए और उनसे आशीर्वाद लिया और अपने मन की बात को साझा किया। इस दौरान महिलाओं ने बैठने के लिए बैंचों की मांग रखी और मुख्यमंत्री ने उनकी मांग को तुरंत पूरा करने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ सेल्फी भी ली।
इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह, घरौैंडा विधायक हरविंद्र कल्याण, भाजपा के जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, उपायुक्त उत्तम सिंह, पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने अटल पार्क का अवलोकन किया और निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने लोकसभा चुनाव के दौरान अटल पार्क का निरीक्षण करने के बाद कुछ विकास कार्य करने के आदेश दिए थे। इस विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री औचक निरीक्षण के लिए अटल पार्क पहुंचे थे।