119....महिला सांस्कृतिक केंद्र का उद्घाटन करते विधायक योगेंद्र राणा। संगठन
असंध। विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आभासी माध्यम से छह महत्वपूर्ण विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इनमें तीन महिला सांस्कृतिक केंद्र जोकि दुपेड़ी, खेड़ी, मूनक और मानपुरा गांव में बनाए जाएंगे। इसके अलावा मोर माजरा, कुताना और पबाना हसनपुर में तीन अत्याधुनिक योग व व्यायाम शालाएं स्थापित की जाएगी। इन विकास कार्याें पर एक करोड़ रुपये से अधिक राशि खर्च होगी। विधायक योगेंद्र राणा ने बताया कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य महिलाओं, युवाओं व आम जनता के सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही उन्होंने बाजार का दौरा किया और व्यापारियों से जीएसटी सुधारों को लेकर चर्चा की। संवाद