अंबाला शहर के सेक्टर 9 हाउसिंग बोर्ड में छठपर्व मनाते हुए। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। छठ पूजा के पावन अवसर पर अंबाला शहर के सेक्टर 9 हाउसिंग बोर्ड में नव निर्मित पक्की घाट पर श्री सनातन प्रचार मंडल व श्री पूर्वांचल सनातन पूजा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में भव्य छठ पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छठ पूजा के चौथे दिन पूर्णाहुति पर मंगलवार सुबह उदीयमान सूरज को अर्घ्य दे कर भगवान सूर्य और छठी मइया का आशीर्वाद लिया। इस दौरान छठी मइया की जय जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। इस दौरान आचार्य सनातन चैतन्य महाराज ने कहा कि छठ पूजा सनातन धर्म की प्राचीन पर्व परंपरा है छठी मैया व छठ पूजा का उल्लेख हमारे प्राचीन वेद शास्त्रों में उल्लेखित हैं। यह कोई नया पर्व नहीं है। चार दिवसीय छठ पर्व सात्विक अनुष्ठान होता है। इस दौरान भक्तों के लिए चाय नाश्ता ब्रेड पकौड़े आदि प्रसाद की व्यवस्था की गई।