बराड़ा। शहर की रेलवे रोड स्थित दुकान से चोरी करने के आरोप में सीआईए नारायणगढ़ ने शाहबाद की डेहा कॉलोनी निवासी चांद को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गांव नाहरा निवासी अमनदीप सिंह ने थाना बराड़ा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 14/15 सितंबर 2023 की रात्रि चोरों ने रेलवे रोड बराड़ा स्थित उसकी दुकान से नकद राशि चोरी की है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सीआईए-नारायणगढ़ के पुलिस दल को सौंप दी थी। पुलिस इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। संवाद