फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रश्नोत्तरी में चेतना, मॉडल में अमन की टीम प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फफड़ाना में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान प्रश्नोत्तरी और विज्ञान मॉडल निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। मॉडल निर्माण प्रतियोगिता में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, विद्युत चालकता आदि विषयों पर प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी में चेतना, खुशी व असमा प्रथम रहे। सुमित, वंश व देव द्वितीय रहे। मॉडल निर्माण में अमन व गौरव प्रथम, निकिता, सानिया व खुशी द्वितीय, मन्नत व श्रुति तृतीय। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य पवन कुमार ने की। विद्यार्थियों ने विज्ञान, नवीन आविष्कारों से जुड़े रोचक प्रश्नों का उत्तर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें