फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पैरों का दर्द ठीक करने का झांसा देकर ठगी अंगूठी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पैरों का दर्द ठीक करने का झांसा देकर सेवानिवृत्त क्लर्क से सोने की अंगूठी ठग ली। सेक्टर-13 निवासी चंपत राय ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त है। 17 मार्च सुबह साढ़े 11 बजे घूमने के लिए पानी की टंकी सेक्टर-13 में गया था। उसे टंकी के पास एक अनजान व्यक्ति मिला। जिसने कहा कि वह उसके पैरों का दर्द ठीक कर देगा। कहा कि इसके लिए अपनी अंगूठी दो। उसने सोने की अंगूठी दे दी। इसके बाद अंगूठी पैर पर घुमाई और अपने पास रख ली। उसके बाद कहा कि 10 रुपये का प्रसाद बांटना है। उसने उसे 10 रुपये दे दिए। इसके बाद वह चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें