फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जमीन बेचने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन बेचने का झांसा देकर 15 लाख रुपये ठगने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। छछरौली निवासी अंशुल से आरोपी मोहित ने 15 लाख रुपये की ठगी की थी।
विज्ञापन

छछरौली निवासी अंशुल हांडा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी रेडिमेड गारमेंट्स की दुकान है। मोहित, कांता व अंकित लगभग 15 वर्षों से दुकान पर आते थे। इस वजह से उनसे अच्छी जान पहचान हो गई थी। 11 अप्रैल 2022 को मोहित ने उसे फोन करके कहा कि उसकी गांव में ही सात कनाल तीन मरले जमीन है। इस जमीन को वह बेचना चाहता है। जिस पर दोनों के बीच जमीन में खड़े पोपलर के पेड़ समेत 50 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। उसने उन्हें 12 लाख रुपये का चेक देकर अगस्त माह में रजिस्ट्री का समय ले लिया। इस बीच फिर से आरोपी उसके पास आकर जरूरी कार्य के लिए रुपये मांगने आया। वह उससे तीन लाख रुपये और ले गया। जब उसने रजिस्ट्री कराने के लिए कहा तो मोहित आनाकानी करने लगा। शक होने पर उसने अपने स्तर पर जांच कराई थी तो पता लगा कि इस जमीन की रजिस्ट्री पहले ही कांता ने अपने बेटे अंकित के नाम कर दी है। इसमें मोहित का कोई दखल नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें