फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अमेरिका से कॉल कर ठगे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। सालवन रोड स्थित डेरा निवासी युवक के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने रिश्तेदार बताकर युवक के पास कॉल कर कहा कि वह अमेरिका में एक हादसे में घायल हो गया है। ऐसे में उसे रुपयों की सख्त जरूरत है। जिसके बाद आरोपी ने अपने खाते में युवक से 2.40 लाख रुपये डलवा लिए। असंध के रहने वाले गुरप्रताप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। जिसने रिश्तेदार बताते हुए खुद का नाम गेवल बताया। आरोपी ने कहा कि वह घायल हो गया है। उसका बैंक अकाउंट सीज है। वह आरोपी की बातों में आ गया। आरोपी ने युवक से 2.40 लाख रुपये अपने खाते में ऑनलाइन डलवा लिए। धोखाधड़ी का शक होने पर आरोपी के पास युवक ने कॉल कर रकम मांगी। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें