फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये दोगुना करने के बहाने ठगी, 13 लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। चिटफंड कंपनी द्वारा रुपये दोगुने करने का झांसा देकर गांव पूंडरी के एक व्यक्ति को ठगने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो महिलाओं समेत 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव पुंडरी निवासी नरेंद्र त्यागी ने बताया कि कलहेड़ी निवासी धर्मवीर व मोड़ी निवासी अश्वनी के साथ उसकी जान पहचान है। वर्ष 2017 में धर्मवीर व अश्वनी उसके पास आए और उसे ब्लू फॉक्स मौसन पिक्चर कंपनी में पैसे लगाने को कहा। उन्होंने बताया कि कंपनी एक लाख रुपये जमा करवाकर मात्र 11 माह में ढाई लाख रुपये दे रही है। उन्होंने मुझे कई बार इस कंपनी में पैसे लगाने का लालच दिया। उनकी बातों में आकर मैंने कंपनी में पहले से कार्यरत भारत भूषण व सोमपाल उर्फ सोम दत्त को 10 हजार रुपये दे दिए। दो दिन बाद इन्हीं लोगों के कहने पर भारत भूषण को फिर एक लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसे इस कंपनी पर शक हुआ तो उसने भारत भूषण से अपने रुपये वापस मांगे। भारत भूषण पहले तो टरकाता रहा, बाद में रुपये लौटाने से स्पष्ट इनकार कर दिया। कहने लगा कि वे रुपये क्रिप्टो करेंसी में लगा दिए हैं। राशि वापस लेने के लिए कंपनी से जुड़े विभिन्न लोगों से बातचीत की तो उन्होंने मुझे धमकाना शुरू कर दिया। यहां तक कि आरोपियों ने मुझ पर महिला के साथ छेड़खानी का आरोप लगाकर धमकी दी। वहीं भारत भूषण ने उसके खिलाफ एक झूठी शिकायत मोहाली में दर्ज करवा दी।
पुलिस ने पूंडरी निवासी नरेंद्र त्यागी की शिकायत पर मन्नू, प्रशांत विग, पूजा चौधरी विग, अशोक विग, भुवन तिवारी, हरजीत सिंह, पंकज गोयल, प्रियांश सिन्हा, सोमपाल, भारत भूषण, अश्वनी कुमार, बुद्धिराजा, धर्मबीर व प्रमिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि गांव पूंडरी के व्यक्ति ने रुपये दोगुने करने के नाम पर एक चिटफंड कंपनी द्वारा धोखाधड़ी करने की शिकायत दी है। इस शिकायत पर दो महिलाओं सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें