फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर 7.18 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर चंडीगढ़ के एक संस्थान ने बस्तली निवासी व्यक्ति से 7 लाख 18 हजार 864 रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जोगिंद्र सिंह ने बताया कि वह अपनी बेटी रूबल रानी को पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहता था। सोशल मीडिया पेज पर उसने विदेश भेजने के लिए वीजा सपोर्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ का विज्ञापन देखा तो उससे संपर्क किया।
विज्ञापन

उन्होंने बेटी के दस्तावेज ले लिए और कुछ दिन बाद कहा कि वीजा लग जाएगा। इसकी फीस जमा कराने के लिए ऑफिस आ जाओ। वह उनके ऑफिस गया तो वहां सिमरनजीत कौर ने वारिस चौहान से मिलवाया। उसने कहा कि कंपनी के सतबीर और विक्रमजीत दो मालिक हैं। ऑफर लेटर मंगवाने के लिए उन्होंने 11600 रुपये जमा करवाए। इसके बाद यूनिवर्सिटी की फीस जमा करवाई। फिर पांच लाख रुपए जमा करवाए। एक माह बाद 1 लाख व 67264 रुपए फिर फाइल लगाने के नाम पर लिए। आरोपियों ने 7 लाख 18 हजार 864 रुपये ले लिए। लेकिन वीजा नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें