फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर 21 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर 21 लाख रुपये ठग लिए। असंध थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में अरडाना निवासी गौरव ने बताया कि उसके जानकार जींद के अलेवा गांव निवासी गोविंद को कनाडा जाना था। इसके लिए उनकी पेहवा निवासी आरोपी सुभाष शर्मा और अमित के साथ बातचीत हुई थी। आरोपियों ने उनसे 21 लाख रुपये मांगे थे। उन्होंने आरोपियों को रुपये दे दिए। कुछ दिनों के बाद आरोपियों ने उसे गोविंद के नाम से कनाडा का वीजा व फर्जी टिकट दे दी। जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें