फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वर्क वीजा दिलाने के नाम पर 16 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। इग्लैंड का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुरानी अनाज मंडी तरावड़ी निवासी रिंकू रानी ने बताया कि जमालपुर गांव निवासी आरोपी जसबीर सिंह अध्यापक है। उसने बताया कि वह विदेश भेजने का काम करता है। वह कम रुपये में उसे इग्लैंड का वर्क वीजा पांच साल के लिए दिलवा देगा। इसके लिए 25 लाख रुपये खर्च होंगे। जिसमें 15 लाख रुपये पहले देने होंगे बाकी के रुपये वीजा आने के बाद। वह आरोपी के बहकावे में आ गई और उसने अलग-अलग समय में उसे 16 लाख रुपये दे दिए। आरोपी बार-बार उसे आश्वासन देता रहा। फिर बोला कि पांच लाख रुपये ओर दे दो। उन्होंने आरोपी से कहा कि बाकी रुपये वह वीजा आने पर देंगे। इसके कई दिनों तक उन्होंने इंतजार किया लेकिन आरोपी ने वीजा नहीं लगवाया और न ही अब रुपये वापस दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें