फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बेटी संग नहाने गए पिता की नहर में डूबने से मौत

विज्ञापन
बेटी संग नहाने गए पिता की नहर में डूबने से मौत
विज्ञापन
- राहगीरों ने बेटी को बचाया, पिता तोड़ चुका था दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कैथल रोड स्थित पश्चिमी यमुना नहर में नहाने गए पिता-पुत्री में से पिता की डूबने से मौत हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने पिता को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन जब तक उसे नहर से निकाला तब तक वह दम तोड़ चुका था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है। राहगीरों के अनुसार अनमोल गार्डन निवासी हरिओम (37) ई-रिक्शा चलाता है। गर्मी के बाद पिछले कई दिनों से वह अपनी बेटी के साथ नहर पर नहाने आ रहा था। रविवार दोपहर को भी वह अपनी बेटी के साथ आया था। उसकी बेटी नहर किनारे नहा रही थी तो उसने वहां बैठकर शराब पी ली।
इस दौरान उसकी बेटी नहर में गहरे पानी में चली गई तो वह अपनी बेटी को बचाने नहर में कूद गया। दोनों नहर में डूबने लगे। इस दौरान गुरुद्वारे के समीप खड़े लोगों ने उन्हें देख लिया और उन्हें बचाने के लिए दो से तीन व्यक्ति नहर में कूद गए। इसी दौरान बच्ची को समय रहते नहर से निकाल लिया। जब तक उसके पिता को नहर से निकाला वह दम तोड़ चुका था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोताखोर करते रहे तलाश
उसी नहर में गोताखोर सहम की भी तलाश कर रहे थे लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। शिव कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय सहम शनिवार को गुरुद्वारे में लंगर खाने गया था। जो घर वापस नहीं लौटा। एक बच्चे ने परिजनों को बताया था कि वह नहर में डूब गया है। तभी से गोताखोर उसकी तलाश नहर में कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें