फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 14.50 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- दुबई में चार महीने भूखा-प्यास रखकर ऐंठे रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 14.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुग्राम निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मूनक थाना पुलिस को दी शिकायत में फूल सिंह ने बताया कि सुरेश, राजेश व जितेंद्र तीनों मेरे गांव के ही हैं जो फिलहाल गुरुग्राम में रह रहे हैं। वह 2023 में उससे मिले। तीनों के साथ महिपाल भी था। उन्होंने मुझे आरोपी अनिश अहमद निवासी गुरुग्राम से मिलवाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह उसके पोते विपिन को ऑस्ट्रेलिया भेज देंगे। इसके लिए 25 लाख रुपये का खर्चा आएगा। उसने आरोपी अहमद को साढ़े दस लाख रुपये दे दिए। इसके बाद उसके पोते को दुबई भेज दिया गया। वहां उसे परेशान व प्रताड़ित कर चार लाख रुपये और ऐंठ लिए। इसके बाद उसका पोता करीब चार महीने तक दुबई में भूखा-प्यासा रहा। इसके बाद किसी तरह उसने अपने बेटे को भारत बुला लिया। इसके बाद आरोपी से रुपये मांगे तो वह धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें