फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अमेरिका भेजने के बहाने आठ लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। अमेरिका भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये ठग लिए। ठगी में पीड़ित के रिश्तेदार भी शामिल हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। सोनीपत निवासी संदीप कुमार ने बताया कि कैलाश कुमार उसका साला है और प्रिया उसके साले की पत्नी है। इन्होंने मुझसे कहा कि रजत शर्मा जो कि प्रिया का सगा भाई है, वह विदेश भेजने का काम करता है। वह कम रुपये में अमेरिका भेज देगा। जिसका उसने 18 लाख रुपये खर्चा बताया। आठ लाख रुपये पहले और 10 लाख रुपये अमेरिका भेजने के बाद देने की बात तय हुई।
विज्ञापन

साथ ही प्रिया ने बताया कि उसका भाई लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के साथ मिलकर विदेश भेजने का काम करता है। उसने यह भी कहा कि पहले आठ लाख रुपये दे दो बाकी 10 लाख रुपये देने की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वहां पर उनका जानकार निर्मल विर्क है जो काम दिला देगा। वेतन से एक लाख रुपये लेता रहेगा। वह उसकी बातों में आ गया। उसने असंध में जाकर कैलाश और उसकी पत्नी से बात की और उन्हें अलग-अलग समय में करीब आठ लाख रुपये दे दिए। अभी तक उन्होंने उसे अमेरिका नहीं भेजा। जब उनसे वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें