कुंजपुरा। खाते में 10 रुपये भेजने की बात कहकर एक व्यक्ति से 37 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस को दी शिकायत में गांव नबीपुर निवासी अमर सिंह ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कहा कि उसके खाते में 10 हजार रुपये गूगल पे किए हैं। साथ में एक लिंक भी भेजा है। लिंक पर क्लिक करने के उपरांत पैसे निकाल लेना। कॉल करने वाले की बात पर भरोसा करते हुए उसने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो उसके खाते से 37 हजार रुपये कट गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद