फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
21 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन

करनाल। घर के पुराने फर्नीचर बेचने के लिए ओएलएक्स पर फोटो डाली तो 21 हजार रुपये की ठगी हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-12 निर्मल कॉलोनी निवासी अमित ग्रोवर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने घर का पुराना फर्नीचर बेचने के लिए ओएलएक्स पर फोटो डाले थे। 16 अप्रैल दोपहर को एक सतीश नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने फर्नीचर खरीदने की बात कहकर कुछ भुगतान पहले करने की बात कही और उसकेव्हाट्सएप पर पहले दो रुपये का बार कोड भेजा और स्कैन करने को कहा। स्कैन करने पर उसके खाते में दो रुपये आ गए। इसके बाद आरोपी ने सात हजार रुपये का बार कोड फिर 14 हजार रुपये का बार कोड भेजा। इन्हें स्कैन करने पर उसके खाते से 21 हजार रुपये कट गए। सिविल लाइन थाना प्रभारी संदीप का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें