फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खातों से निकाली नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। तरावड़ी निवासी एक व्यक्ति को मीशो कंपनी से कमीज मंगवानी महंगी पड़ी गई। साइबर ठग ने खाते से 1,98,679 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में तरावड़ी निवासी सतिंद्र ने बताया कि उसने मीशो कंपनी से एक कमीज ऑडर की थी। इसके लिए उसने 362 रुपये का भुगतान किया। जब वह कमीज छोटी आई तो उसने उसी दिन उसे वापस कर दिया। दो दिन बाद उसने रुपये वापस मांगने के लिए मीशो कंपनी के नंबर पर कॉल किया। इसके बाद उसने कमीज डिलीवरी करने वाली कंपनी के पास कॉल किया तो वहां से एक व्यक्ति ने उसके मोबाइल में एनी डेस्क एप डाउनलोड करा दिया और उसके दो बैंक खातों से डेबिट कार्ड नंबर पूछकर नकदी निकाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें