फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौटाला मुझे जेल नहीं भेज सकते : हुड्डा

Sun, 26 Feb 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को इनेलो और भाजपा दोनों पर जमकर हमला बोला। एक सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि चौटाला उन्हें कभी जेल नहीं भेज सकते, क्योंकि हमने अपनी सरकार के दौरान कोई गलत कार्य नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि चौटाला उन लोगों को जेल में डालने की सोच रहे हैं, जिन्होंने उनके खिलाफ गवाही दी थी, हालांकि गवाही देने वाले अपनी जगह सही हैं।
विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि इनेलो पार्टी वाले सपने में ही सरकार आने की सोच रहे हैं। इनेलो पार्टी का चश्मा अब पूरी तरह से खराब हो चुका है। उन्हें उस चश्मे से अब कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। यह सब इनेलो का एक सोचा समझा ड्रामा था। पत्रकारों से बातचीत करते हुए हुड्डा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज भाजपा राज से सभी वर्ग परेशान है, उनकी कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री खट्टर से मुखर हुए भाजपा के विधायकों के प्रश्न पर कहा कि जो मुख्यमंत्री अपने विधायकों को संभालने में असमर्थ है, वह जनता के हितों की रक्षा कैसे कर पाएगा।

हुड्डा ने कहा कि भाजपा जाटों की मांगों को नहीं मान रही है, जिस कारण उनको आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। कांग्रेस द्वारा जाटों को समर्थन देने के बावजूद भी उनका धरना स्थल पर न जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जाटों को जो समर्थन दिया है, वो सिर्फ इतना समर्थन है कि हमने जो आरक्षण जाटों को दिया था भाजपा सरकार उसको लागू किया जाए। इस अवसर पर त्रिलोचन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र नरवाल, गुरप्रीत थल, ललित बुटाना, राजेंद्र बल्ला, बिंद्र मान बल्ला, गुरमुख सिंह, सुनीता बरसाना, अनिल राणा सहित कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें