- आईटीआई में दाखिले का पहला चरण संपन्न, नौ राजकीय संस्थानों की महज 20.2 फीसदी सीट भरी
- 3300 सीटों में से 665 पर हुए दाखिले, शेष बचीं 2635 पर आगामी चरणों में चलेगी प्रक्रिया
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। आईटीआई में दाखिले का पहला चरण संपन्न हो चुका है। अब दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होगी। नौ जुलाई को दूसरी मेरिट सूची एवं सीट अलॉटमेंट जारी की जाएगी। इससे पहले प्रथम चरण के विद्यार्थियों को ट्रेड बदलने का भी मौका कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से दिया गया है।
यदि कोई विद्यार्थी अपनी ट्रेड में बदलाव करना चाहता है तो वह छह जुलाई तक संस्थान में जाकर परिवर्तन करवा सकता है। इसके बाद ट्रेड नहीं बदली जा सकेगी। पहले चरण में दाखिलों की स्थिति को देखें तो जिले के राजकीय संस्थानों में महज 20.2 फीसदी सीट ही भर पाई हैं। 79.8 प्रतिशत सीटें अभी रिक्त बची हैं, इन पर दाखिले के लिए शेष चरणों में प्रक्रिया चलेगी।
जिले में सीटों की स्थिति पर नजर डालें तो नौ राजकीय आईटीआई में 3300 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इनमें से 665 सीटों पर विद्यार्थियों ने फीस जमा कराई है। जबकि 2635 सीटें अभी रिक्त हैं। जिले की सबसे बड़ी करनाल राजकीय आईटीआई में 695 विद्यार्थियों का नाम आया था, यहां पर 309 दाखिले ही हो पाए हैं, अन्य विद्यार्थियों को पसंद की ट्रेड नहीं मिली, ऐसे में वे अब अगले चरण की दाखिला प्रक्रिया में शामिल होंगे।
ट्रेड बदलने के लिए देना होगा शुल्क
विभाग ने विद्यार्थियों को ट्रेड बदलने का अवसर तो दिया है। लेकिन इस अवसर का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थियों को शुल्क भी भरना होगा। ट्रेड बदलने के लिए लड़कों को 500 रुपये और लड़कियों को 250 रुपये तक चुकाने होंगे। इसके बाद ही ट्रेड में बदलाव संभव है। जिले की विभिन्न आईटीआई में करीब 65 ट्रेड संचालित हैं। जिसमें अलग-अलग कौशल आधारित पढ़ाई कराई जाती है।
किस राजकीय आईटीआई में क्या है स्थिति
आईटीआई
कुल सीटें
रिक्त
दाखिला हुआ
करनाल
1404
1095
309
करनाल महिला
340
228
112
घरौंडा
292
236
56
बल्ला
264
220
44
असंध
224
181
43
तरावड़ी
108
69
39
निसिंग
448
419
29
जांबा
92
70
22
इंद्री
128
117
11
कुल
3300
2635
665
-
ऐसे चलेगी प्रक्रिया
दूसरा चरण-
- 09 जुलाई : मेरिट कम सीट अलॉटमेंट
- 09 से 12 जुलाई : फिजिकल दस्तावेज सत्यापन
- 09 से 13 जुलाई : फीस जमा
- 14 जुलाई : रिक्त सीटों का ब्योरा
वर्जन
आईटीआई की पहले चरण की दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। करीब 20 फीसदी सीटों पर दाखिला हुआ है। राजकीय महिला आईटीआई में 112 छात्राओं का दाखिला हुआ है। अभी यहां पर 228 सीट रिक्त हैं। नौ जुलाई को दूसरा चरण शुरू होगा।
- गुलजार विर्क, प्रिंसिपल, राजकीय महिला आईटीआई करनाल