फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मौसम में बदलाव शुरू, गिरेगा रात का तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मौसम में अब परिवर्तन शुरू हो गया है। सुबह तापमान में गिरावट आ चुकी है, हालांकि वीरवार को दिनभर गर्मी रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अब 15 अक्तूबर तक बारिश के आसार नहीं हैं। जिसके कारण अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है लेकिन न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में वीरवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिनभर गर्मी तो रही लेकिन हवाएं चलते रहने के कारण काफी हद तक राहत भी मिली। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार मौसम 15 अक्तूबर तक शुष्क रह सकता है। हल्की गति से हवाएं चलने की संभावना है। जिसके कारण राज्य में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन रात्रिकालीन तापमान में कमी आनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें