फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चंद्रभान बने सरपंच एसोसिएशन के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
जुंडला। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी चिड़ाव में सरपंच एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठन को लेकर सरपंचों की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से सरपंच शाहपुर चंद्रभान को ब्लॉक का प्रधान नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


यह बैठक ब्लॉक समिति चेयरमैन सतीश दादुपुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें सरपंच सतीश कुमार, कृष्णा देवी को उपप्रधान, अमित कुमार, विकास कुमार को महासचिव, सरपंच राकेश कुमार को सचिव, सरपंच प्रतिनिधि सतेंद्र कुमार पूनिया को प्रवक्ता व सरपंच कुलदीप सिंह को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सरपंच चंद्रभान शाहपुर ने कहा कि सरपंचों ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर हमेशा खरा उतरेंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी व विधायक योगेंद्र राणा के साथ मिलकर शहरों की तर्ज पर सभी गांवों का विकास करवाया जाएगा। ब्लॉक समिति चेयरमैन सतीश दादूपुर ने कहा कि हर ग्रामीण को वे हर प्रकार की मूलभूत सुविधाएं गांव में ही मिलें जिसकी गांव की जनता हकदार है।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा नेता प्रवीन नरवाल, बीड़ माजरा सरपंच राहुल, समाजसेवी माया राम दादुपुर, विकास नरूखेड़ी, सतीश नरवाल जुंडला, प्रवीन शर्मा जरीफाबाद, नरेश शर्मा पिंगली, सुरेश डबरी, कुलदीप बजीदा, केवल सिंह अलीपुर व संदीप सिरसी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें