फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज भी बारिश के आसार, सताएगी उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
दस जुलाई तक मौसम का मिजाज रहेगा परिवर्तित, तापमान में हल्की गिरावट संभावना
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मानसून टर्फ के उत्तर की ओर बढ़ने के बाद करनाल सहित उत्तर हरियाणा के अधिकतर जिलों में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। सोमवार को जिले में सुबह से उमस के बाद शाम को कुछ देर झमाझम बारिश हुई। जिससे लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि अभी 10 जुलाई तक जिले में आसमान पर बादलों की आवाजाही के बीच उमस रहेगी लेकिन रुक रुक कर हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है।
सोमवार को सुबह से बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर को मौसम साफ हो गया। धूप निकलने और हवा में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण उमस बढ़ गई, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन शाम को चार बजे के बाद एक बार फिर काले बादल घिरे और बारिश शुरू हो गई। जिससे गर्मी से राहत मिली। सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान स्थिर रहा, जो 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि पिछले चार पांच दिनों से मानसून टर्फ़ दक्षिण की और चली गई थी, जिसके कारण राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में कमी आई थी लेकिन अब मानसून टर्फ़ उत्तर की तरफ बढ़ रही है जिसकी उत्तरी सीमा श्रीगंगानगर, भिवानी,आगरा, बांदा, पुरुलिया, कोलकाता से होती हुई उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी रही है, जिससे बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवाएं राज्य की तरफ आने की संभावना से हरियाणा में 10 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने और ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरजचमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बन रही है। जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा वातावरण में नमी की अधिकता बने रहने की संभावना है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें