फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज मंडियों में रविवार को खरीद रही बंद, जिलेभर में 69.24 प्रतिशत गेहूं का हो चुका उठान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मौसम रविवार को परिवर्तनशील लेकिन खुश्क रहा। बादलों की आवाजाही जारी रही। सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। परिवर्तनशीलता के कारण कभी धूप तो कभी बादलों के बीच बूंदाबांदी होने की भी संभावना जताई जा रही है। हवाएं भी चल सकती हैं। इधर, अनाज मंडियों में रविवार को खरीद नहीं हुई, शाम तक 69.24 प्रतिशत तक का उठान हुआ।
शनिवार को दिनभर बादल छाए रहने के कारण रविवार को अधिकतम तापमान में तो मामूली गिरावट के साथ 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से तेज धूप खिली लेकिन बीच बीच में बादलों की आवाजाही भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा राज्य अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान रजनीश चौधरी ने बताया कि रविवार को गेहूं की खरीद को बंद रखा गया है। सिर्फ उठान ही दिनभर किया गया। जिससे कल शाम तक की गई सात 19 हजार 281 एमटी गेहूं में से चार लाख 98 हजार 42 एमटी गेहूं का उठान किया गया है, जो कुल खरीद का 69.24 प्रतिशत है। जिससे अभी भी लाखों क्विंटल गेहूं अनाज मंडियों में पड़ा है। उन्होंने बताया कि अभी मंडियों में आवक नाममात्र की रह गई है, 90 प्रतिशत से अधिक गेहूं की कटाई लगभग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें