फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैती छठ : श्रद्धालुओं ने दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य

Wed, 25 Mar 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
प​श्चिमी यमुना नहर के किनारे छठ पर्व की पूजा करते श्रद्धालु। सूर्य मंदिर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। चैती छठ पर्व के अवसर पर मंगलवार शाम को महिला श्रद्धालु पश्चिमी यमुना नहर पर बने घाट पर पूजा-अर्चना करने पहुंचीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। घाट पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां महिलाएं पारंपरिक परिधान में छठी मैया की आराधना करती नजर आई।
विज्ञापन

बुधवार प्रातःकाल महिला व्रती उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर अपने व्रत को खोलेंगी। घाटों पर साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। छठ पर्व सेवा समिति मंडल (सूर्य मंदिर) ने श्रद्धालुओं की सेवा और सहायता के लिए विशेष प्रबंध किए। समिति के प्रधान सुरेश यादव ने बताया कि छठ पर्व न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह शारीरिक और मानसिक शुद्धता का भी संदेश देता है। उन्होंने बताया कि यह पर्व हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड सहित कई राज्यों में उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर अर्जुन पंडित, उमेश चौहान, रोहित कुमार, राम सागर यादव, शत्रुघ्न यादव, भोला राय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें