फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मंदिर से लौट रही महिला के गले से छीनी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
रात आठ बजे आनंद विहार कॉलोनी में बाइक सवारों ने की वारदात
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। आनंद विहार कॉलोनी में शिव मंदिर से दर्शन करके मां के साथ घर लौट रही मॉडल टाउन निवासी रजनी के गले से बाइक सवारों ने सोने की चेन छीन ली। यह वारदात रविवार की रात आठ बजे हुई। बाइक पर दो बदमाश सवार थे। रजनी ने बताया कि मंदिर के दर्शन करने के बाद जैसे ही दोनों ऑटो से उतरकर मुख्य सड़क से घर की गली संख्या चार के लिए चले तो थोड़ा पहले एक बाइक पर दो युवक आए और उनके सामने रोक दी। इसके बाद एक युवक ने उतरकर रजनी के गले से एक तोला सोने की चेन खींच ली। हालांकि उसने शीघ्र चेन पकड़ी तो एक छोटा सा हिस्सा हाथ में रह गया और करीब 85 प्रतिशत चेन बदमाश छीन कर ले गए। रजनी के साथ चल रही उसकी मां वृद्ध होने के बावजूद बाइक सवारों का पीछा करने दौड़ीं मगर उन्हें पकड़ने में सफल नहीं हो पाईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से जानकारी लेकर बाइक सवारों की तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें