फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हवाई पट्टी विस्तार के लिए केंद्रीय उड्डयन विभाग की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दिए संकेत
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। हिसार एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद कभी भी करनाल हवाई पट्टी विस्तार का कार्य शुरू हो सकता है। इसके लिए केंद्रीय उड्डयन विभाग की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जबकि पट्टी के विस्तार को लेकर पहले से जमीन खरीदी जा चुकी है। केवल विभागीय अड़चनों के कारण काम शुरू नहीं हो पाया है।

शुक्रवार को करनाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बातचीत के दौरान हवाई पट्टी विस्तार का कार्य शुरू होने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि इसका विस्तार किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए विभागीय प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कर्ण नगरी में हवाई अड्डा बनाने की योजना 16 वर्ष से अटकी है। परियोजना के एक बार फिर सिरे चढ़ने की आस जगी है। इससे पहले जून 2024 में प्रदेश के पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने करनाल हवाई पट्टी का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने मौके पर अधिकारियों को बुलाकर परियोजना में आ रही कठिनाइयों को भी दूर करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


2008 से चल रही प्रक्रिया
करनाल में घरेलू हवाई अड्डा निर्माण को लेकर कवायद वर्ष-2008 से चल रही है, अक्तूबर-2012 में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने यहां हवाई अड्डा बनाने की संभावनाएं तलाशी। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आठ नवंबर 2014 को नेवल हवाई पट्टी के विस्तार की घोषणा की थी। इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करनाल में अपनी पहली जनसभा के दौरान सत्ता में आने पर हवाई अड्डे के निर्माण का एलान किया था, लेकिन नौ साल तक जमीन खरीद को लेकर कई अड़चनों के कारण परियोजना अटकी रही।
विज्ञापन




दो हजार फुट बढ़ेगी पट्टी, नाइट लैंडिंग भी हो सकेगी

परियोजना के अनुसार, हवाई अड्डे निर्माण जमीन संबंधित अड़चने दूर हो चुकी है। इस हवाई पट्टी को तीन हजार फुट से बढ़ाकर पांच हजार फुट किया जाना है। माना जा रहा है कि इसके बाद यहां से बड़े हवाई जहाज भी उतर सकेंगे। एक्सटेंशन के साथ ही छोटे और मध्यम श्रेणी के जहाज यहां उतर सकेंगे। बेसिक, पार्किंग जोन, नाइट लैंडिंग, लाइट एमआरओ जैसी सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। रात के समय भी विमानों का आवागमन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें