करनाल। जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारी शुरू हो गई है। मंडल आयुक्त हेमा शर्मा ने जिला व चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसमें दूसरे राज्यों से आकर करनाल में रहने वाले श्रमिकों को भी शामिल किया जाएगा।
श्रमिकों की गणना के लिए फैक्टरी मालिकों से संपर्क किया जाएगा। जनगणना के दूसरे चरण में 10 से 24 जनवरी तक स्व-गणना होगी। इसके बाद 25 से 28 फरवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे।
हेमा शर्मा ने अधिकारियों को स्व-गणना वेब पोर्टल का उपयोग करने को कहा। इससे प्रगणकों का समय बचेगा। जनगणना के दौरान कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे। अधिकारियों को निर्देश पुस्तिका का सावधानी से अध्ययन करने को कहा गया। कार्य को सुचारु बनाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग होगा। जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और इसके आंकड़े विकास योजनाओं के लिए अहम हैं। ब्यूरो