फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नव वर्ष के स्वागत में सजेंगी आनंद की महफिलें

Wed, 31 Dec 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नव वर्ष 2026 के स्वागत के लिए कर्णनगरी तैयार है। जश्न के लिए होटलों और रेस्त्रां में तैयारियां हो चुकी हैं। कॉलोनियों में भी नव वर्ष के स्वागत में आनंद की महफिलें सजाई जाएंगी। 31 दिसंबर की रात के लिए शहर के प्रमुख होटल, रेस्त्रां और क्लबों में कार्यक्रम होंगे। सजावट, विशेष मेन्यू, लाइव म्यूजिक, डीजे नाइट, सूफी और फ्यूजन गानों के साथ नववर्ष का स्वागत खास अंदाज में होगा। होटलों में बजट, मेन्यू और कार्यक्रमों के हिसाब से पांच हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये तक में पारिवारिक टेबल बुक किए जा रहे हैं।

इवेंट प्रबंधक पंकज गुप्ता ने बताया कि कारोबारियों को नए साल से काफी उम्मीदें हैं। नए साल का जश्न न केवल उनकी बुकिंग को बढ़ाएगा, बल्कि कारोबार को भी लाभ मिलेगा। बीते कुछ हफ्तों तक शहर शादियों की धूम में चमकता रहा लेकिन सीजन थमते ही होटलों और रेस्त्रां की बुकिंग कम होने लगी। अब नए साल के जश्न से होटलों में फिर से सजावट हुई है। होटल संचालकों का कहना है कि लोग जश्न से एक हफ्ते पहले ही बुकिंग करने लगे थे ताकि नए साल का स्वागत अलग अंदाज में कर सकें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बार अधिकतर युवा नए साल का स्वागत अपने परिवार के साथ मनाने के लिए उत्सुक हो रहे हैं। इसके लिए होटलों और रेस्त्रां में लोग परिवार के सदस्यों के हिसाब से टेबल बुक कर रहे हैं, जिनमें अलग-अलग पैकेज दिए गए हैं।



- 12 से 30 हजार तक की फैमिली टेबल बुकिंग

पंकज गुप्ता ने बताया कि इस बार कई होटल और रेस्त्रां में फैमिली टेबल की बुकिंग 12 हजार से लेकर 30 हजार रुपये तक हो रही है। इन पैकेजों में विशेष डिनर, लाइव म्यूजिक, बच्चों के लिए अलग एरिया, काउंटडाउन पार्टी और सरप्राइज गिफ्ट शामिल किए जा रहे हैं। कुछ जगहों पर अनलिमिटेड बुफे के साथ लाइव किचन का भी इंतजाम है, ताकि मेहमानों को ताजे व्यंजन परोसे जा सकें। शहर में परिवारों की बुकिंग इस बार ज्यादा देखने को मिल रही है।



- संगीत, नृत्य और सूफी रंग में सजेगी आज की रात

31 दिसंबर की रात को खास बनाने के लिए संगीत और मनोरंजन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कई होटलों में लाइव बैंड, बॉलीवुड रेट्रो नाइट, पंजाबी और सूफी संगीत की महफिल सजाई जाएगी। हाईवे किनारे एक रेस्त्रां के संचालक आकाश गुप्ता ने बताया कि उन्होंने विशेष सूफी संगीत के लिए प्रबंध किए हैं। रशियन एरियल नृत्य, लेजर शो होगा। अंतरराष्ट्रीय फायर शो आर्टिस्ट लोगों के जश्न में चार चांद लगाने लिए शामिल होंगे।
विज्ञापन




- क्लबों में थीम पार्टी का क्रेज, युवाओं में उत्साह

शहर के क्लबों में इस बार थीम पार्टी का खास क्रेज है। कहीं ब्लैक एंड गोल्ड नाइट, तो कहीं बॉलीवुड ग्लैमर और रॉयल इंडियन नाइट जैसी थीम रखी गई है। क्लब संचालकों के अनुसार, युवाओं में थीम पार्टी को लेकर उत्साह अधिक है। कई क्लबों में एडवांस पास और कपल एंट्री की बुकिंग पहले ही फुल हो चुकी है। होटल प्रबंधक संदीप मिश्रा ने बताया कि इस बार हमने सुरक्षा, पार्किंग और मैनेजमेंट पर खास ध्यान दिया है, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के जश्न मना सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें