असंध। सर्दी के मौसम में बढ़ती धुंध और कोहरे के चलते थाना प्रभारी नसीब सिंह ने वाहन चालकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि धुंध और कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो जाती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। नसीब सिंह ने वाहन चालकों से अपील की कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें और यदि कोहरा अधिक हो तो अनावश्यक यात्रा से बचें। कोहरे के समय लो-बीम हेडलाइट, टेल लाइट और फॉग लाइट का प्रयोग करें। इंडिकेटर ऑन रखें जिससे अन्य वाहन चालक सतर्क रह सकें। संवाद