फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शिवपुरी के दान पात्र नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शहर में चोरों के हौंसले बुलंद हो चुके हैं। अब उन्होंने काछवा रोड शिवपुरी के दान पात्र को भी निशाना बना इसे तोड़कर नकदी चोरी कर ली है। शिवपुरी प्रधान की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना रामनगर पुलिस को आदर्श सभा शिवपुरी काछवा रोड के प्रधान राजकुमार ने शिकायत दर्ज करवाई कि सात अप्रैल रात लगभग नौ बजे शिवपुरी में नियुक्त चौकीदार बाबा सतपाल ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि मंदिर परिसर में रखा बड़ा दान-पात्र (गोलक) किसी अज्ञात द्वारा तोड़ दिया गया है और उसमें रखी समस्त नकदी चोरी कर ली गई है।
विज्ञापन


राजकुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वे सभा के दो-तीन अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां देखा कि दान-पात्र का ताला टूटा था और उसमें रखी पूरी धनराशि गायब थी। उन्होंने तुरंत रामनगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सभा प्रधान ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच की जाए और चोरी की गई धनराशि को जल्द से जल्द बरामद किया जाए। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें