फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर बाइक सवार से छीनी नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। गांव अरजाहेड़ी के मोड़ पर बाइक सवार युवक से तीन युवकों ने मारपीट कर 4500 रुपये की नकदी छीन ली और फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत बुटाना थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

स्टेशन एरिया 26जी नीलोखेड़ी निवासी अंकुश ने बुटाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्रतिदिन अपनी ड्यूटी गांव अरजाहेड़ी से होकर जाता है और देर रात वहां से वापस मोटरसाइकिल पर आता है। 29 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे वह ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल पर घर आ रहा था। गांव अरजाहेड़ी के मोड़ पर बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया। एक आरोपी ने मोटरसाइकिल और दूसरे ने उसकी जेब से 4500 रुपये की नकदी निकाल ली। इस दौरान वे उसकी मोटरसाइकिल भी छीनना चाहते थे लेकिन जब उसने उन्हें रोका तो वे उसके साथ मारपीट कर अपनी मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। उसने बुटाना मोड़ तक मोटरसाइकिल पर उनका पीछा किया लेकिन वह उन्हें पकड़ नहीं पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें