फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्टोर संचालक से मारपीट कर लूटी नगदी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कैथल रोड बालाजी कॉलोनी में एक मेडिकल स्टोर संचालक के साथ मारपीट कर मोबाइल व 20 हजार रुपये की नकदी लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में प्रेमनगर निवासी लखविंदर पाल ने बताया कि कैथल रोड बालाजी कॉलोनी में गुरु नानक मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान है। 16 मई की रात को उसके दुकान के पड़ोसी सागर के साथ सामान को लेकर बहस हो गई। वह उसे गालियां देने लगा और दुकान से डंडा लाकर उस पर हमला कर दिया। कुछ समय बाद 10 से 12 युवक आए और दुकान में घुसकर उसके साथ मारपीट की और मोबाइल व 20 हजार रुपये की नकदी लूटकर ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें