फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन टिकट बुक कराते समय खाते से उड़ाई नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ऑनलाइन टिकट बुक करा रहे अध्यापक के खाते से साइबर ठगों ने एक लाख 46 हजार 900 रुपये निकाल लिए। इसकी शिकायत अध्यापक ने पुलिस को दी। तरावड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जवाहर नवोदय विद्यालय सग्गा के अध्यापक राजीव ने बताया कि 22 मार्च को उन्होंने पेटीएम के माध्यम से ट्रेन का टिकट बुक करने की कोशिश की थी। इसी दौरान उनके खाते से रुपये कट गए जबकि टिकट बुक नहीं हुआ। 25 मार्च को उन्होंने एटीएम से कटे रुपये वापस कराने के लिए पेटीएम केयर सेंटर का नंबर लेकर बात की तो उनसे एनीडेस्क एप डाउनलोड करा लिया। इसके बाद एप के माध्यम से उनके खाते से एक लाख नौ हजार नौ सौ रुपये निकाल लिए। इसके बाद दोबारा फोन और किसी बहाने खाते से 35 हजार रुपये निकाल लिए। साइबर ठगों ने कुल एक लाख 46 हजार 900 रुपये की धोखाधड़ी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें