फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान बेचने के बहाने 38 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-13 में मकान बेचने के नाम पर 38 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-13 निवासी विपिन गर्ग व निखिल गर्ग ने बताया कि उनकी आरोपी चंद्र गुप्त व विरेंद्र कुमार निवासी सेक्टर-13 से पुरानी जान पहचान है। विरेंद्र ने अपना मकान बेचने के लिए उससे बात की थी। 22 दिसंबर 2020 को सेक्टर 13 में मकान नंबर 1655 को एक करोड़ में बेचने का सौदा तय हुआ। उन्होंने 38 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। 31 दिसंबर 2021 को रजिस्ट्री होनी थी लेकिन आरोपी तहसील में नहीं आए। शक होने पर कागजातों की जांच कराई तो उस पर लोन लिया गया है। उन्होंने आरोपी को नोटिस भी भिजवाया लेकिन अब वह रुपये नहीं लौटा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें