फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो शराब के ठेकों से नकदी व शराब की पेटियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। चोरों ने रात को शराब के दो ठेकों को निशाना बनाया। जहां से नगदी व शराब की पेटियां ले गए। घरौंडा व मधुबन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में पानीपत निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि घरौंडा में जीटी रोड पर सीएनजी पंप के पास उसका शराब का ठेका है। 24 फरवरी को रात के करीब दो बजे एक अज्ञात व्यक्ति ठेके के पीछे से घुस गया और गल्ले से 70 हजार रुपये ले गया। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो चुकी है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में शिकायत में पानीपत निवासी बजिंद्र ने बताया कि बसताड़ा गांव में 25 फरवरी को सुबह साढ़े चार बजे उसके शराब के ठेके से करीब 15000 रुपये व तीन पेटी अंग्रेजी शराब जिनकी कीमत करीब 50 हजार है। वह चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें