करनाल। खिड़की के रास्ते घर में घुसकर सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चोरी का इल्जाम अपने ही मकान मालिक और उसकी बहन पर लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चांद सराय गली नंबर चार निवासी पूजा ने शहर थाना पुलिस को बताया कि उसने छह अप्रैल को मंगल कॉलोनी गली नंबर चार में एक मकान किराए पर लिया और अपना सामान रखकर चली गई। उस कमरे में लाइट नहीं थी। बीती शाम मकान मालिक का फोन आया कि उसने खिड़की से घुसकर लाइट ठीक करवा दी है। जब उसने आकर देखा तो उसका सामन और गहने इत्यादि गायब थे। जिसमें छह ग्राम का सोने का पेंडल, 300 ग्राम की पाजेब, दो चांदी के सेट, एक जोड़ी सोने की टॉप्स, दो चांदी के सिक्के, 10 हजार रुपये की नकदी और एक छह हजार रुपये का वूफर शामिल है। संवाद