फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कोरोना के 13 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिले में रविवार को कोरोना के 13 नए मरीज मिले हैं जबकि 11 ठीक हुए हैं। सिविल सर्जन डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 10 लाख 80 हजार 776 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से अब तक 50 हजार 14 पॉजिटिव केस आए थे, उनमें से 49 हजार 350 मरीज ठीक हो गए हैं। जिले में अब कोरोना के 63 सक्रिय केस हैं। उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड-19 के संदर्भ में नई गाइडलाइन जारी की गई है। इन आदेशों में सभी सरकारी कार्यालयों, मॉल व सार्वजनिक स्थलों पर मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। किसी भी प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन, जिसमें 100 से अधिक लोगों की सहभागिता हो वहां भी मास्क पहनना जरूरी रहेगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से मास्क पहनने के साथ-साथ कोविड-19 से बचाव के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखने व बार-बार हाथ धोने की भी हिदायत दी गई है ताकि कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें