फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दुकान से चुराई नकदी और सामान

Sat, 07 Dec 2024 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल/असंध। परचून की दुकान से सामान व नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। असंध थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। शिकायत में गांव सालवन निवासी पवन कुमार ने बताया कि उनकी कुरलन रोड पर परचून की दुकान है। उन्हों अपनी दुकान का सामान सामान लाकर रखा था। इसके बाद दुकान का शटर नीचे करके घर पर खाना खाने चले गए थे। खाना खाने के बाद जब दुकान पर पहुंचे तो देखा कि सामान गायब था। इसके अलावा गल्ले में रखे सेल के आठ हजार रुपये और कमेटी के 15 हजार रुपये भी गायब थे। पहले भी दुकान से चोरी हो चुकी है। ब्यूरोदो ट्यूबवेलों से तार और सामान चोरी
विज्ञापन

जुंडला। चोरों ने खेत में लगे एक ट्यूबवेल का तार चोरी कर लिया। वहीं दूसरे ट्यूबवेल से तार व सामान चोरी कर लिया। जुंडला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में जुंडला निवासी जसविन्द्र सिंह ने बताया कि वीरवार को शाम पांच बजे के करीब करीब वह अपने टयूबवेल पर चक्कर लगाकर घर वापस आया था। वह शुक्रवार की सुबह खेत में गया तो उसे ट्यूबवेल का करीब 20 फुट तार गायब मिला। वहीं उसके पड़ोसी कुलदीप सिंह के ट्यूबवेल के तार, र्स्टाटर, अल्टी ग्रिप सहित कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। संवाद
लापता पति के खाते से निकले रुपये
करनाल/नीलोखेड़ी। एक व्यक्ति के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। व्यक्ति के बैंक खाते से भी रुपये निकले हैं। बुटाना थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में नीलोखेड़ी के पोल्ट्री एरिया निवासी हिना ने बताया कि उनका पति सुनील कहीं चला गया। उसके बारे में रिश्तेदारी में भी पता किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पति सुनील के बैंक खाते से 10 हजार रुपये भी निकाले गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें