करनाल। फूसगढ़ स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में अज्ञात लोगों ने घुसकर हजारों रुपये की नकदी व सामान चोरी करने कर लिया। मंदिर के पुजारी पंडित सुभाष शर्मा ने सेक्टर-32-33 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह फरवरी की रात को कुछ लोग मंदिर की छत का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और गुल्लक तोड़कर उसमें रखे 20 हजार रुपये की नकदी व मंदिर का सामान ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद