करनाल। फफड़ाना गांव में चोर एक आटा चक्की से 80 हजार रुपये व सरसों और रिफाइंड की बोतल चोरी कर फरार हो गए। आटा चक्की मालिक की शिकायत पर असंध थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। असंध थाना पुलिस को दी शिकायत में फफड़ाना निवासी जयनारायण ने बताया कि उसकी गांव में ही आटा चक्की है। छह जून की रात को उसकी आटा चक्की में चोरी हो गई। चोर चक्की में रखे 80 हजार रुपये ले गए। साथ ही 35 किलो सरसों का तेल, 12 सरसों के तेल की बोतल और 10 रिफाइंड की बोतल और दो मोबाइल चोरी कर ले गए। चोरी करने वालों में विक्रम और उसके चाचा का लड़का भी शामिल है। संवाद