फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो डॉक्टर नदारद, इंतजार करती रहीं गर्भवतियां का दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्त्री रोग वार्ड में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत लगा था जागरूकता शिविर
विज्ञापन

- महज एक डॉक्टर ने आठ घंटे लगातार शिविर में आई महिलाओं की जांच की, बढ़ती गई कतार
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नागरिक अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत लगे विशेष जांच शिविर में गर्भवतियों का दिन डॉक्टर के इंतजार बीत गया। सोमवार को स्त्री रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में तीन डॉक्टरों की ड्यूटियां लगाई गई थी लेकिन दो डॉक्टर जांच शिविर के बीच में सीट से उठकर चली गईं। जिसके चलते वार्ड के बाहर गर्भवतियों की कतार लग गई।
ऐसे में अधिकतर गर्भवतियां डॉक्टर के कमरे में इंतजार करते-करते थक गईं और उन्हें डॉक्टर की कुर्सी के पास ही जमीन पर बैठकर इंतजार करना पड़ा। महज पांच मिनट के इलाज के लिए गर्भवतियों को करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, एक डॉक्टर को अस्पताल में इमरजेंसी केस आने पर अपनी सीट छोड़नी पड़ी तो दूसरी डॉक्टर किसी काम के लिए पांच मिनट बाद आने की कहकर चली गईं लेकिन करीब एक घंटे तक नहीं लौटी। ऐसे में गर्भवतियों की कतार लग गई। शिविर के दौरान एक तरफ गर्मी तो दूसरी तरफ समय पर इलाज न मिलने से अधिकतर गर्भवतियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक डॉक्टर के सहारे शिविर
शिविर के दौरान बीच में से दोनों डॉक्टरों के जाने के बाद एक डॉक्टर को ही शिविर की कमान संभालनी पड़ी। शिविर में 115 गर्भवतियां पहुंचीं। जिनमें से 45 गर्भवतियां पहली बार इलाज कराने पहुंचीं। वहीं 54 गर्भवतियां उच्च जोखिम श्रेणी में मिलीं। इनमें तीन एनीमिया, तीन उच्च रक्तचाप सहित अन्य शामिल हैं।

गर्भवतियों के शिविर के दौरान एक डॉक्टर इमरजेंसी केस आने के बाद चली गई थी और दूसरी लैब में किसी काम से गई थी लेकिन वहां पर एक डॉक्टर से कमान संभाली।
- डॉ. बलवान सिंह, पीएमओ, नागरिक अस्पताल, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें