फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से मारपीट के विरोध में लगाया जाम

Sat, 23 Jul 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
विज्ञापन
सड़क पर जाम लगाते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कृष्णा कॉलोनी के एक मकान में चोरी करने के आरोप में गांव बुढ़ाखेड़ा की एक युवती से मारपीट करने के विरोध में गुस्साए परिजनों ने शुक्रवार को करनाल-कुंजपुरा रोड स्थित नेवल के समीप एक घंटे तक जाम लगाया। परिजनों का आरोप है कि एक पुराने मामले को लेकर मकान मालिक को युवती से रंजिश थी। इसका बदला लेने के लिए मकान मालिक ने एक महीने बाद उस पर चोरी करने का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की और पुलिस को बुलवाकर भी उसकी पिटाई करवाई गई। इसके विरोध में शुक्रवार सुबह 10 से 11 बजे तक लगाए गए जाम से सड़क पर वाहनों की कतारें लग गईं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर सदर थाना प्रभारी प्रतीक कुमार दलबल के साथ पहुंचे और पीड़ितों को कानूनी कार्रवाई करवाने का भरोसा दिलवाते हुए जाम खुलवाया। 
विज्ञापन


विरोध जता रही कृष्णा, मोनिका, कौशल्या, मीना देवी, सुमन, सविता, पिंकी, पदम सिंह ने बताया कि आरके पुरम के नजदीक कृष्णा कॉलोनी के एक मकान में युवती सुनीता सफाई का काम करती है। वीरवार को मकान मालिक के सदस्यों ने युवती पर चोरी का आरोप लगाते हुए इसके साथ मारपीट की। इसके बाद सेक्टर-9 चौकी पुलिस बुलवाया और पुलिस युवती को महिला थाना में ले गई। आरोप लगाया कि महिला थाने में भी इसके साथ मारपीट की गई है। शुक्रवार को इसकी शिकायत सदर थाना में दी तो उन्हें सुनवाई नहीं की और न ही मेडिकल करवाया गया। मजबूरी में उन्हें जाम लगाना पड़ा। पीड़ितों ने बताया कि मकान मालिक के घर करीब महीना पहले छह सात तोले सोना के जेवर चोरी हुए थे। उन्होंने युवती पर चोरी का आरोप लगा दिया। 

पुलिस पर निष्पक्ष कार्रवाई न करने का आरोप
पीड़ितों ने चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलेेगा वह विरोध जताते रहेंगे। पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है। विरोध जताने के बाद पुलिस कृष्णा कॉलोनी में पहुंची तो उनके मकान पर ताला लगा मिला। 
विज्ञापन


हर पहलू पर की जा रही जांच 
सेक्टर-नौ चौकी इंचार्ज विक्रांत ने बताया कि कृष्णा कॉलोनी में एक मकान में छह सात तोले सोना चोरी हुआ है। मकान मालिकों ने सफाई कर्मचारी पर भी शक जाहिर किया है। इस मामले में हर पहलू पर मामले की जांच कर रहे हैं। इस जांच से बचने के लिए पीड़ितों ने उन पर आरोप लगाकर मामले को बंद करवाना चाहते हैं। उन्होंने युवती के आरोपों को निराधार करते हुए बताया कि वह दो दिन से कृष्णा कॉलोनी में नहीं गए हैं। वहां पर सीसीटीवी कैमरे व स्थानीय निवासी मेरी गवाही देते हैं तो मैं कसूरवार हूं। 
विज्ञापन


वर्जन 
पीड़ितों ने मकान मालिक और कुछ पुलिस कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही केस दर्ज किया जाएगा। 
- राजकुमार रंगा, सिविल लाइन थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें