फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ब्राह्मण खाप के प्रदेश अध्यक्ष पर हमले में तीन के खिलाफ केस

Sun, 09 Nov 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल।
नागरिक अस्पताल के सामने स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में संविधान निर्माण को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बाहर आए ब्राह्मण खाप हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा पर हमला किया गया था। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
ब्राह्मण खाप के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा द्वारा डॉ. भीम राव अंबेडकर पर दिए गए वक्तव्य के विरोध में दलित संगठनों ने सड़कों पर प्रदर्शन करने के बाद एसपी गंगाराम पुनिया से मुलाकात कर खाप अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वीरवार को हमला उस समय किया गया था जब अशोक शर्मा अपनी बात कहने के बाद कार में सवार होने वाले थे। दोपहर 1.53 बजे हुई वारदात की तस्वीरें धर्मशाला के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थीं।
विज्ञापन

बीएन राव की पुण्यतिथि पर 30 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए खाप अध्यक्ष ने कहा था कि संविधान निर्माण में सर बीएन राव का भी बड़ा योगदान है, वे संविधान निर्माता हैं। अध्यक्ष अशोक शर्मा का कहना है कि उन्होंने कोई गलत शब्द नहीं बोला, जिससे कोई आहत हो। हमने कहा कि बाबा साहिब संविधान निर्माता रहे हैं, लेकिन जिन्होंने संविधान निर्माण के लिए काम किया है, उसे भी याद करना चाहिए।
विज्ञापन

-
वर्जन
ब्राह्मण खाप प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा की शिकायत पर हमला करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। -रामलाल, प्रभारी, थाना सिविल लाइन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें